ॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमः










आई है दीपावली , कर' अनुपम शृंगार !
सजे शहर भी, गांव भी , घर - गलियां- बाज़ार !
बिखरीं उज्ज्वल रश्मियां , ले'कर दिव्य उजास !
दीयों ने मिल कर किया, आज सघन आलोक !
काल कलुष का आ गया , हुआ तिमिर का नाश!
सकल सृष्टि मुसका रही, विहंसे दीप करोड़ !
दीप प्रज्ज्वलित दिशि दसों ,तमदल शिथिल हताश!
मुक्त हृदय धरती हंसे, मुसकाए आकाश !
पूर्णचंद्रमा-से लगें , मृदा-दीप सब आज !
पूनम-रजनी से करे , अमा स्पर्धा-भान!
दीवाली की रात को , तारे हुए उदास!
गांव-नगर जगमग हुए ; ख़ुशियां चारों ओर !
दीवाली पर हो गई , धरा स्वयंभू स्वर्ग!
हृदय प्रफुल्लित मगन है, मन आनन्द-विभोर !
देव प्रसन्न , प्रसन्न हैं धरती पर इंसान !
-राजेन्द्र स्वर्णकार
©copyright by : Rajendra Swarnkar
ॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमः
की



























ॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमःॐश्रीमहालक्ष्मयेनमः




