वंदे मातरम् !
स्वतंत्रता दिवस की 63 वीं वर्षगांठ
के उपलक्ष में
हार्दिक शुभकामनाएं !
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
आज़ादी क्या सच्चे अर्थ में आज़ादी है ?
एक रचना
सबसे आगे मेरा इंडिया
कभी रहा सोने की चिड़िया ! बहती थी घी दूध की नदिया !
बदहाली बेईमानी में , अब है आगे मेरा इंडिया !
घाट - घाट पर घाघ मिलेंगे ! डाल - डाल पर काग मिलेंगे !
आज हिंद की पेशानी पर कई बदनुमा दाग़ मिलेंगे !
मौज मनाए भ्रष्टाचारी ! न्याय व्यवस्था है गांधारी !
लोकतंत्र के नाम पॅ तानाशाही सहने की लाचारी !
हत्यारे नेता बन बैठे ! नाकारे नेता बन बैठे !
मुफ़्त का खाने की आदत थी वे सारे नेता बन बैठे !
गिद्ध भेड़िये हड़पे सत्ता ! भलों - भलों का साफ है पत्ता !
न्याय लुटा , ईमान लुट गया , ग़ाफ़िल मगर अवाम अलबत्ता !
जीवन सस्ता , महंगी रोटी ! जिसको देखो ; नीयत खोटी !
नेता , दल्ले , व्यापारी मिल' जनता की छीने लंगोटी !
मुश्किल बंदोबस्त कफ़न का ! मुश्किल में हर गुल गुलशन का !
सबने मिलकर आज किया है देखो , बंटाधार वतन का !
मक़्क़ारों की मौज यहां पर ! गद्दारों की मौज यहां पर !
नेता पुलिस माफ़िया गुंडों हत्यारों की मौज यहां पर !
वीरों ने क्यों दी क़ुर्बानी ? वफ़ा शहादत बनी कहानी !
क़र्ज़ शहीदों का भूले , उन कृतघ्नों को चुल्लू पानी !
अपने सुख में मत खो जाना ! अंधियारों में दीप जलाना !
कमजोरों का संबल बन कर , भारत भू को स्वर्ग बनाना !
मैं न करूंगा , तू न करेगा ; कौन तीसरा ध्यान धरेगा ?
आंखें मूंद पड़े रहने से यारों ! हाल नहीं सुधरेगा !
आज़ादी का अर्थ बताओ ! जन - जन पर नज़रें दौड़ाओ !
सचमुच सब ख़ुशहाल अगर हैं , धूमधाम से जश्न मनाओ !!

- राजेन्द्र स्वर्णकार
©copyright by : Rajendra Swarnkar

* * * सबसे आगे मेरा इंडिया * * *
* यहां सुनिए *
स्वर और शब्द मेरे हैं , धुन नहीं ।

ऐ मेरे प्यारे वतन !
तू मेरा है , मैं तेरा हूं !
मैं भला तुम्हारी शान में तराने गाए बिना रह सकता हूं ?!
एक ग़ज़ल
मुहब्बत के तराने
मुहब्बत के तराने गुनगुनाती यां हवाएं हैं
नहीं इस घर में नफ़रत - बैर - सी बेजा बलाएं हैं
न झांको खिड़कियों से , आ'के आंगन में कभी देखो
जहां सदियों से दुनिया के लिए जारी दुआएं हैं
पढ़े आवाम हर पल मंत्र बस इंसानियत के यां
दिगर गूंजे ख़ुलूसो - अम्न की पावन ॠचाएं हैं
मिसालें दे जहां , उस राम का इंसाफ़ ईमां है
लिये' शाइस्तगी राधा - कन्हैया की अदाएं हैं
मेरी पाकीज़गी के दस्तख़त गंगो - जमन मेरे
मेरे किरदार की अज़मत हिमालय - शृंखलाएं हैं
मेरे देवालयों की घंटियों की गूंज जन्नत में
मुक़द्दस नामों की ता'रीफ़ यां हम्दो - सनाएं हैं
खड़े मिलते हैं पग - पग रूबरू ख़ुद देवता हाज़िर
सम्ते हर आरती - वंदन है , पूजा - अर्चनाएं हैं
जहां को इल्मो - फ़न की रौशनी बख़्शी है हमने ही
हमारे दम से महकी - मुस्कुराती सब दिशाएं हैं
मैं अपनी सरज़मीं की क्या करूं ता'रीफ़ ; नादां हूं
अगरचे मेरी रग - रग में वफ़ाएं ही वफ़ाएं हैं
मिले ता'लीम - रोज़ी ; भूख दहशत दासता मिट कर
जहां के वास्ते राजेन्द्र ये शुभकामनाएं हैं

- राजेन्द्र स्वर्णकार
©copyright by : Rajendra Swarnkar ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
* * * मुहब्बत के तराने * * *
* यहां सुनिए *
* मेरे शब्द मेरे स्वर मेरी धुन में *
~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~
... और चलते चलते …
* चार माह *
* पन्द्रह पोस्ट *
* 470 कमेंट *
* 3000 से अधिक विजिटर *
* 100 से अधिक ( फॉलोअर ) समर्थक *
अगर हिंदी ब्लॉगिंग में
इन आंकड़ों को उपलब्धि जैसा माना जाता है ,
तो इसका श्रेय आप सबको है !
माताओं ! बहनों ! बुजुर्गों ! युवाओं ! मित्रों !
9 अगस्त 2010 को आपके शस्वरं को
अस्तित्व में आए चार महीने हुए हैं ।
आपका स्नेह , सहयोग , सद्भाव
अद्वितीय , अतुलनीय , अविस्मरणीय है !
कुबेर के ख़ज़ाने से भी क़ीमती है मेरे लिए
आपका आशीर्वाद !
आपका प्यार !
आपकी शुभकामनाएं !
मैं सदैव आप सबके प्रति हृदय से आभारी हूं , और रहूंगा !
… और आश्वस्त हूं …
स्नेह - सौहार्द की यह अखंड ज्योति
सदैव जगमगाती रहेगी !
विश्वास , अपनत्व , आशीषों का अक्षय भंडार
कभी रिक्त नहीं होगा !
!! तथास्तु !!

सुनिए !
जी हां , आप ही से कह रहा हूं !
राह देखता रहूंगा आपकी ! शीघ्र लौट कर आइएगा !!

- राजेन्द्र स्वर्णकार ©copyright by : Rajendra Swarnkar ~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~*~~~~~~~~~~~~~~~~~~~