आज फिर से प्रस्तुत है एक ग़ज़ल
जो एक तरही के लिए लिखी थी
मा’मूली रद्दोबदल के साथ आपकी नज़्र है
किसे बद्’दुआ दें , किसे हम दुआ दें
हैं सब एक-से ; नाम क्या अलहदा दें
फ़रेबो-दग़ा मक्र मतलबपरस्ती
यही सब जहां है तो तीली लगादें
कहां खो गए लोग कहते थे जो यूं-
‘चलो ज़िंदगी को मुहब्बत बनादें’
नहीं ग़मज़दा हमको होने की फ़ुरसत
मगर दीद उनकी हो , … हम मुस्कुरादें
नहीं हमको आता नज़र कोई काबिल
किसी में हो कूव्वत ; उसे ग़म सुनादें
तसल्ली सुकूं चैन कुछ भी नहीं है
कहां सर झुकादें …
कहां सर कटादें
खड़े हम लिये’ राख इंसानियत की
कोई पाक गंगा मिले तो बहादें
चले आज राजेन्द्र फ़ानी जहां से
हो मिलना कभी ; हमको दिल से सदा दें
-राजेन्द्र स्वर्णकार
©copyright
by : Rajendra Swarnkar
आज बस इतना ही …
गर्मियों की
शुरुआत हो चुकी है
